ईयू से अलग हुआ ब्रिटेन  47 वर्ष का नाता टूटा 

लंदन, 1 फरवरी (एजैंसी) : आखिरकार ब्रिटेन आधिकारिक रूप से यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग हो गया, जो इसके लिए दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक ब्लॉक की 47 साल की लंबी सदस्यता के ऐतिहासिक समापन का प्रतीक है। ब्रिटेन की जनता ने साढ़े तीन साल पहले जनमत संग्रह में ईयू से अलग होने के पक्ष में मतदान किया था। स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे ईयू से ब्रिटेन अलग हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रांजिशन पीरियड की शुरुआत भी है जो इस साल के अंत तक चलेगी क्योंकि वातार्कार ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रहे  हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनके कैबिनेट की शुक्रवार को संडरलैंड में एक बैठक हुई, जो उत्तरी इंग्लैंड का एक शहर है और यह घोषणा करने वाला पहला शहर था  कि इसने 2016 की जनमत संग्रह की रात को यूरोपीय संघ छोड़ने के पक्ष में मतदान किया था।