गोली से लोगों की बोली बंद कर रही मोदी सरकार - अधीर रंजन चौधरी 

नई दिल्ली, 03 फरवरी - देश के अलग हिस्सों में सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के मुद्दे को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि ये सरकार गोली से आम लोगों की बोली नहीं बंद करा सकती है। यह नकली हिंदू हैं, असली नहीं हैं। यह सरकार लोगों के साथ बर्बता कर रही है।