सीएए के खिलाफ भाषण के लिए देशद्रोह के आरोप में पकड़े गए शरजील की पुलिस हिरासत बढ़ी


नई दिल्ली, 03 फरवरी -  संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ भाषण के दौरान विवादित बातें बोलने के लिए देशद्रोह के आरोप में पकड़े गए शरजील इमाम की पुलिस रिमांड को 3 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। शरजील को आज शाम साकेत कोर्ट परिसर में मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पुरुषोत्तम पाठक के आवास पर पेश किया गया। गिरफ्तारी के बाद शरजील की पुलिस हिरासत आज समाप्त हो गई थी।