शाहीन बाग में राजनीतिक विश्लेषक गुंजा कपूर को महिलाओं ने बुर्के में पकड़ा

नई दिल्ली, 05 फरवरी - दिल्ली के शाहीन बाग में राजनीतिक विश्लेषक गुंजा कपूर को प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बुर्के में पकड़ा है। आरोप है कि गुंजा कपूर प्रदर्शन स्थल पर बुर्के में छुपकर वीडियो बना रही थीं। यह वही गुंजा कपूर हैं, जिन्हें पीएम मोदी तक सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।