पंजाब विधानसभा का सत्र 20 फरवरी से 

चंडीगढ़, 05 फरवरी - (अजीत ब्यूरो) - 15वीं पंजाब विधानसभा को इसके ग्यारहवें समागम के लिए पंजाब के राज्यपाल द्वारा 20 फरवरी गुरूवार को पंजाब विधानसभा हाल, विधान भवन चंडीगढ़ में बुलाया गया है। यह जानकारी पंजाब विधानसभा सचिवालय के सचिव शशि लखनपाल मिश्रा ने दी।