कोरोना वायरस को लेकर भारत अलर्ट, रद्द किया चीनी नागरिकों का वीजा 

नई दिल्ली, 06 फरवरी - कोरोना वायरस को लेकर भारत ने सख्त कदम उठाए हैं। दुनिया के किसी भी कोने से आने वाले चीनी नागरिकों को 5 फरवरी से पहले जारी किये गए सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं। इसमें नियमित और ई-वीजा शामिल हैं। इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा दी जानकारी के अनुसार, कोई भी विदेशी जो 15 जनवरी तक चीन गया था उसे फिलहाल  भारत नहीं आने दिया जायेगा।