कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डाला वोट 

नई दिल्ली, 08 फरवरी - दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज 70 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन में अपना वोट डाला। इस मौके पर उनके साथ प्रियंका गांधी  वाड्रा भी थीं, जो लोधी एस्टेट के मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगी।