मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने किया मतदान

नई दिल्ली, 08 फरवरी - मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में निर्वाण भवन में वोट डाला। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल यहां से चुनाव मैदान में हैं।