भारत का राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन भारत सरकार के राष्ट्रपति का सरकारी आवास है। सन् 1950 तक इसे वायसराय हाउस बोला जाता था। यह नई दिल्ली के हृदय क्षेत्र में स्थित है। इस महल में 340 कक्ष हैं और यह विश्व में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष के आवास से बड़ा है। वर्तमान भारत के राष्ट्रपति, उन कक्षों में नहीं रहते, जहां वायसरॉय रहते थे, बल्कि वे अतिथि-कक्ष में रहते हैं। इस भवन की खास बात है कि इस भवन के निर्माण में लोहे का नगण्य प्रयोग हुआ है। अंग्रेज़ों के जमाने में इसको रीगल लाज कहा जाता था। इसमें वायसराय का निवास था। स्व. राजगोलाचारी ने 12 जून, 1948 को भारत के प्रथम गवर्नर जनरल का पद संभाला था। लार्ड माथूटबैटन के पश्चात् उन्होंने यह पद संभाला। उन्होंने भारत के प्रथम और अंतिम गवर्नर जनरल होने का गौरव प्राप्त किया। 

    — रामप्रकाश शर्मा