प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री गिरिराज किशोर का निधन

नई दिल्ली, 09 फरवरी - पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार गिरिराज किशोर का आज सुबह उनके निवास पर निधन हो गया। मुजफ्फरनगर निवासी गिरिराज किशोर कानपुर में बस गए थे और यहां के शूटरगंज में रहते थे। वह 83 वर्ष के थे। गिरिराज किशोर के निधन से साहित्य के क्षेत्र में शोक छा गया। बता दें कि सोमवार सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।