विजिलेंस द्वारा सिविल अस्पताल गुरदासपुर का डॉक्टर रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

गुरदासपुर, 10 फरवरी - (आरिफ, भागदीप सिंह गोराया) - गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. मनजीत सिंह को 20 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते विजिलेंस द्वारा काबू किया गया है। जानकारी के अनुसार अमरीक सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव भिट्टेवड, जिनका लड़ाई झगड़े का केस चलता था और इन पर 26 का मामला दर्ज था परन्तु जांच के दौरान दोषी पक्ष के स्वर्ण सिंह द्वारा 26 को रद्द करने की अपील की गई थी, जिस को लेकर सिविल अस्पताल गुरदासपुर के डॉक्टर का एक बोर्ड बना हुआ था, जिनकी तरफ से 26 को रद्द किये जाने या बहाल रखे जाने का फैसला किया जाना था। इस मामले को लेकर कथित तौर पर डॉ. मनजीत सिंह, अमरीक सिंह से पैसों की मांग करता था, जिसकी शिकायत अमरीक सिंह ने विजिलेंस को दी जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने डॉ. मनजीत सिंह को रिश्वत लेते रंगो हाथों काबू कर लिया।