महाराष्ट्र सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, अब हफ्ते में 5 दिन करना पड़ेगा काम 

मुंबई,12 फरवरी - महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। महाराष्ट्र में कर्मचारियों को अब हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करना पड़ेगा। हफ्ते में उन्हें दो दिन की छुट्टी मिलेगी। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया है। यह फैसला 29 फरवरी से लागू होगा। महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होगी।