अरविंद केजरीवाल अपनी कैबिनेट में नहीं करेंगे कोई बदलाव - सूत्र 

नई दिल्ली,12 फरवरी - अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के राम लीला मैदान में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल अपनी कैबिनेट में कोई बदलाव नहीं करेंगे यानी नई सरकार की कैबिनेट में एक बार फिर पुराने चेहरे रहने वाले हैं। केजरीवाल का मानना है कि जिस सरकार के काम पर हम दोबारा जीत कर आए हैं, उन्हीं लोगों को दोबारा मंत्री बनाया जाना चाहिए। केजरीवाल के साथ 16 फरवरी को पुराने सातों मंत्री एक बार फिर शपथ ले सकते हैं।