सोनी सब ने लांच किया ‘मैडम सर-कुछ बात है क्योंकि जज्बात है’

मुम्बई, 14 फरवरी (अ.स.): सोनी सब मूल्यों से प्रेरित एक हल्का-फुल्का अनूठा कामेडी शो ‘मैडम सर’ पेश कर अपने कंटैंट के दायरे को और भी बड़ा रहा है। यह शो 24 फरवरी 2020 से शुरू होने वाला है, जिसका प्रसारण रात 10 बजे होगा। ‘कुछ बात है क्योंकि जज्बात है’ की टैगलाइन के साथ यह शो पुलिसगिरी को लेकर लोगों की सोच को बदलने वाला है। शाही लखनऊ की पृष्ठभूमि पर बना ‘मैडम सर’ में विविधतापूर्ण चार महिला पुलिस अधिकारियों, हसीना मलिक (गुल्की जोशी), करिश्मा सिंह (युक्ति कपूर), संतोष शर्मा (भाविका शर्मा) और पुष्पा सिंह (सोनाली नाईक) को दर्शाया गया है, जोकि अमीनाबाद महिला पुलिस थाने में आने के बाद, अपने अनोखे लेकिन मज़ेदार अंदाज़ में केसेस को सुलझाती हैं।