दुष्कर्म मामले में लड़के के परिवार को फंसाकर ब्लैकमेल करने का पर्दाफाश

श्री मुक्तसर साहिब,15 फरवरी - (रणजीत सिंह ढिल्लों) - नाजयाज तौर पर लड़कियों द्वारा कई बार नौजवानों को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया जाता है, जिसके बाद ये शातिर महिलाएं लड़के परिवार को गुमराह करके समझौते के बाद भारी पैसे बटोरतीं हैं। इन पीड़ित नौजवानों को इंसाफ दिलाने के लिए मध्य प्रदेश की महिला काजल जदौन मैदान में आई है। आज श्री मुक्तसर साहिब में उसने पत्रकारों की उपस्थिति में ऐसे एक मामले का पर्दाफाश करके लड़की के पिता को पुलिस के हवाले करवा दिया। जानकारी के अनुसार, एक लड़के-लड़की के साथ संबंध थे और उसके बाद लड़के का कहीं ओर विवाह हो गया, जिस कारण इस लड़की ने बाद में उक्त लड़के पर दुष्कर्म का पर्चा दर्ज करवा दिया और बाद में समझौते के तहत 15 लाख रुपए की मांग की और सौदा 10 लाख रुपए में तय हो गया। आज काजल ने लड़के की बहन बनकर लड़की के पिता को पैसे दिलाने के बहाने इस घटना का पर्दाफाश कर दिया और पत्रकारों की उपस्थिति में पुलिस को मौके पर बुलाकर लड़की के पिता को गिरफ्तार करवा दिया। उल्लेखनीय है कि अबतक कई झूठे दुष्कर्म मामले में काजल कई नौजवानों को बरी करवा चुकी है और ब्लैकमेल करने वाली कई लड़कियों पर पर्चे दर्ज करवा चुकी है।