बर्लिन : संगीत समारोह स्थल के सामने गोलीबारी में एक की मौत
बर्लिन, 15 फरवरी (एजैंसी) : बर्लिन में शुक्रवार को संगीत समारोह के कार्यक्रम स्थल के सामने गोलीबारी में एक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बर्लिन के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शहर के मध्य में पॉट्सडैम प्लाजो के पास स्थित टेम्पोड्रोम के बाहर अज्ञात लोगों ने खुलेआम गोलीबारी की और मौको से फरार हो गए। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोलीबारी शुक्रवार की रात कार्यक्रम स्थल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘तुर्की कॉमेडी नाइट’ से जुड़ा था या नहीं। यूरोपीय राजधानियों में बर्लिन में प्रति व्यक्ति हत्याओं की संख्या सबसे अधिक है।