प्रियंका और निक ने ‘आंख मारे’ गाने पर किया डांस 

मुम्बई, 15 फरवरी (एजैंसी) : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति व मशहूर पॉप स्टार निक जोनस अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को साझा किया, जिस पर फिलहाल लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। शनिवार को साझा किए गए इस वीडियो में निक और प्रियंका को बॉलीवुड सॉन्ग ‘आंख मारे’ पर जमकर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इटली के मिलान से साझा किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में निक ने लिखा, ‘मेरी हमेशा की वैलेंटाइन के साथ शो से पहले की डांस पार्टी।’निक ने अपने इस पोस्ट में प्रियंका को टैग भी किया है। इस वीडियो को अब तक दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।