केजरीवाल आज रामलीला मैदान में तीसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ

नई दिल्ली,16 फरवरी - दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल आज लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं उनके साथ मंत्रिमंडल के छह मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। पुराने मंत्रियों के साथ नई सरकार चलाने जा रहे केजरीवाल ने अभी विभागों का बंटवारा नहीं किया है। माना जा रहा है कि विभागों में बड़ा फेरबदल नहीं होगा। बता दें ऐतिहासिक रामलीला मैदान में केजरीवाल पहले दो बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं।