निर्भया की मां ने कहा - उम्मीद है कि आज जारी होगा नया डेथ वारंट 

नई दिल्ली,17 फरवरी - 2012 के सामूहिक दुष्कर्म मामले पर निर्भया की मां ने कहा, “हर सुनवाई पर एक नई उम्मीद लेकर जाते हैं कि कुछ अच्छा होगा। आज भी उम्मीद करते हैं, डेथ वारंट जारी हो जाएगा। लेकिन उनके वकीलों का एक नया पैंतरा चल रहा है तो बता सकते है कि आज क्या होगा। हमे न्याय पर भरोसा है एक दिन उनको फांसी जरूर मिलेगी। निर्भया की मां ने कहा, “न्याय न मिलना ही समाज में अपराध को पनपने की जड़ है, जिससे ऐसे लोगों को हौसला मिलता है। इस केस से सिर्फ हमे और निर्भया को इंसाफ का इंतजार नहीं है, पूरे देश को इंतजार है। ये फांसी हमारे समाज में एक नजीर पेश करेगी।