सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने देश की महिलाओं की उड़ान को नए पंख दिए: प्रियंका गांधी


नई दिल्ली, 17 फरवरी -सेना में महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन देने के सुप्रीम कोर्ट फैसले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने देश की महिलाओं की उड़ान को नए पंख दिए हैं। महिलाएं सक्षम हैं। सेना में, शौर्य में और जल, थल, नभ में। पूर्वाग्रह से ग्रस्त हो नारी शक्ति का विरोध करने वाली मोदी सरकार को यह करारा जवाब है।”