मोगैंबो का किरदार निभाएंगे शाहरुख

मुंबई, 17 फरवरी (वार्ता) : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन पर मोगैंबो का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि निर्देशक अली अब्बास जफर जल्द ही वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म मिस्टर इंडिया का रीमेक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका होगी। अली अब्बास मिस्टर इंडिया को एक फ्रेश स्पनि ऑफ और कॉन्टेंपररी सेटअप देने की सोच रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म के निर्माता रणवीर से अनिल कपूर के रोल के लिए संपर्क कर रहे हैं। वहीं मोगैंबो के रोल के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया गया है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट के बारे में शाहरुख की ओर से कोई कंफर्मेशन नहीं मिली है लेकिन रणवीर को यह रोल पसंद आया है और वह अनिल कपूर के रोल के लिए एक्साइटेड हैं। गौरतलब है कि बोनी कपूर निर्मित और शेखर कपूर निर्देशित मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर ने टाइटल किरदार निभाया था।