लौंगोवाल के वैन हादसे में मरे बच्चों के परिजनों से ढींडसा ने सांझा किया दुख

लौंगोवाल,19 फरवरी - (स. स. खन्ना, विनोद) - बीते दिनों लोंगोवाल में हुए भीषण भयानक हादसे के दौरान सुखजीत कौर, नवजोत कौर, आराध्य, सिमरजीत सिंह के परिजनों से दुख सांझा करने आज पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिन्दर सिंह ढींडसा उनके घर पहुंचे। परिजनों से दुख सांझा करने के उपरांत उन्होंने कांग्रेस सरकार के बारे बोलते कहा कि यह हादसा सरकार की नालायकी के कारण हुआ है। जो निजी स्कूल शर्तों पूरी नहीं करते, उनकी मान्यता रद्द की जानी चाहिए और जो बसें और वैन ट्रांसपोर्ट के नियमों को नहीं मानती, उनको बंद करके निजी स्कूलों में नई बसें होनीं चाहिए। इस मौके पर अमनबीर सिंह चैरी, करनैल सिंह दुल्लट, जीत सिंह सिद्धू, प्रधान जगदेव सिंह सिद्धू, सुखविन्दर सिंह सिद्धू, सरपंच जगमेल सिंह गंडू आदि मौजूद थे।