भगवंत मान की उपस्थति से बलाचौर में हुई राजनीतिक हलचल

बलाचौर,19 फरवरी - (दीदार सिंह बलाचौरिया) - पूर्व विधायक बलाचौर एडवोकेट राम किशन कटारिया और उनकी बहु संतोष कटारिया पूर्व जिला परिषद मैंबर आज चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के सिरमौर नेताओं - हरपाल सिंह चीमा, सांसद भगवंत सिंह मान और अन्य की उपस्थति में 'आप' में शामिल हो गए। 'आप' में शामिल होने की खबर मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में जहां खुशी की लहर छा गई, वहीं बलाचौर की राजनीति में हलचल मच गई। बता दें कि बीबी संतोष कटारिया कांग्रेस पार्टी की टिकट और विधानसभा हलका बलाचौर से चुनाव लड़ी थी।