कनाडा : खेतों में गिरा जहाज़

एबट्सफोर्ड, 20 फरवरी (गुरदीप सिंह ग्रेवाल) : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य की राजधानी विक्टोरिया नज़दीकी शहर सेनिच के ब्लौकनस्कोप वैली क्षेत्र के एक ब्ल्यूबेरी के खेत में अचानक छोटा जहाज़ गिर पड़ा। सैनिच दमकल विभाग के कैप्टन चार्ली रिवज़र् ने बताया कि विक्टोरिया फ्लाईंग एयरलाईन का सीसेना 173 जहाज़ ने विक्टोरिया के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जिसमें एक पायलट ब्ल्यूबेरी के खेत में जा गिरा। जहाज़ का पायलट व सवार इस दुर्घटना में घायल हो गये। जिनके तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। कैप्टन चार्ली रिवज़र् ने पहली बार देखा है कि असमान में जा रहा जहाज़ धरती पर उल्टा गिरने के बावजूद उसमें सवार यात्री बच गये।