भूमि पेडनेकर की राह पर चली कृति सेनन

कृति सेनन की काफी समय पहले मल्टी स्टारर फिल्म ‘हाऊसफुल’ रिलीज़ हुई, जोकि वैसे तो अच्छा बिज़नेस कर गई लेकिन कहानी के पक्ष से काफी पीछे रह गई।  चलो जो भी था कृति को इसके अपने बचे हुए या बनते पैसे तो मिल गए। इन दिनों कृति पेडनेकर की राह पर चल रही है। वैसे वाला चलना नहीं बल्कि वह भूमि की तरह ही अपने वज़न को बढ़ा रही है। जैसे भूमि ने फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के लिए बढ़ाया था। कृति भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिमी’ के लिए वज़न को बढ़ा रही है। कृति 15 किलो से भी अधिक वज़न में फिल्म ‘मिमी’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म मराठी की फिल्म का सीक्वल है। वर्ष 2011 में मराठी की इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग राजस्थान में हो रही है। देखना यह है कि क्या कृति की यह फिल्म उतना बिज़नेस कर पाती है या नहीं। कृति का कहना है कि वज़न को बढ़ना उसके लिए एक अलग एक्सपीरिंयस ही था। ऐसा किरदार वह पहली बार लीक से हटकर स्क्रीन पर प्ले करेगी। चुनौतीपूर्ण भी था। ज़िंदगी में अलग करते रहना चाहिए ताकि अपनी जर्नी में याद रहे कि क्या-क्या किरदार फिल्म जगत में किए हैं।