फोन पर डी.आर.टी. की छुट्टी रद्द, नहीं पहुंचे वकील

चंडीगढ़, 21 फरवरी (सुरजीत सिंह सत्ती): शिवरात्रि के पावन मौके शुक्रवार को केन्द्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ के संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई थी परंतु डैबट रिकवरी अपीलेट ट्रिब्यूनल (डी.आर.ए.टी.) दिल्ली के चेयरमैन द्वारा वीरवार रात को 9 बजे फोन करके चंडीगढ़ के तीनों डैबट रिकवरी ट्रिब्यूनल (डी.आर.टी.) की शुक्रवार की पहले घोषित छुट्टी रद्द कर दी परंतु वकीलों द्वारा पेश न होने कारण चंडीगढ़ डी.आर.टी. के केसों में अगली तारीखों डाल दी गई। डी.आर.टी.-3 के प्रिजाइडिंग अफसर  संजीव मग्गू द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में दिल्ली के चेयरमैन का वीरवार रात को 9 बजे फोन आने का ज़िक्र करते कहा गया कि चेयरमैन ने उनको फोन पर कहा कि शुक्रवार की छुट्टी केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के संस्थानों में प्रशासकीय कामकाज के लिए नोटीफाई की थी व यह छुट्टी ट्रिब्यूनल से लागू नहीं होती। श्री मग्गू ने अपने आदेश में कहा है कि क्योंकि यह चेयरमैन के आदेश की पालना के पाबंद है, लिहाज़ा उन्होंने शुक्रवार की छुट्टी रद्द करके तीनों ट्रिब्यूनलों को खोला व वीरवार रात को ही चेयरमैन के साथ बात होने के उपरांत डी.आर.टी. बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट आई.पी. सिंह के साथ बात की व चेयरमैन की हिदायत की जानकारी देते हुए डी.आर.टी. बार एसोसिएशन के सदस्य वकीलों को चंडीगढ़ के ट्रिब्यूनलों में पेश होने के लिए कहा गया परंतु आई.पी.सिंह ने वकीलों द्वारा मामलों में पेश होने से साफ तौर से इंकार कर दिया। प्रिजाइडिंग अफसर ने आगे स्पष्ट किया कि क्योंकि शुक्रवार को किसी मामले में कोई वकील किसी भी पक्ष द्वारा पेश नहीं हुआ, लिहाज़ा सभी मामलों में सुनवाई आगे डाली जा रही है।