अमृतसर जेल में कैदियों पर लोहे की ग्रिल से हमला

अमृतसर, 22 फरवरी (गगनदीप शर्मा) : केंद्रीय सुधार घर (अमृतसर जेल) फताहपुर, झब्बाल रोड में बंद कैदियों पर पुरानी रंजिश के तहत लोहे की ग्रिल से हमला होने की खबर है। असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेट सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया है कि बैरक नंबर-2 के कमरा नंबर-8 में बंद शुभम भंडारी निवासी ग्वाल मंडी राम तीर्थ रोड अमृतसर, लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी गांव उहर औलख अजनाला वर्तमान निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां रोड अमृतसर, रवि सिंह निवासी किराएदार जंड पीर कोट खालसा अमृतसर और मंगा सिंह निवासी संजै गांधी कलोनी फतेहगढ़ चूडियां रोड अमृतसर (सभी कैदी) की कोई पुरानी रंजिश चल रही थी। इसके चलते उन्होंने हमसलाह होकर लोहे की ग्रिल लेकर आशीष राय निवासी महां सिंह गेट अमृतसर, जगजीत सिंह निवासी पट्टी जिला तरन-तारन, सोनू सिंह उर्फ काला निवासी गुरू नानक पुरा इस्लामाबाद अमृतसर तथा जगदीप सिंह उर्फ मेला निवासी जमसतपुर जिला तरन-तारन (सभी कैदी) पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। एक अन्य मामले में इसी बैरक के कमरा नंबर-4 में बंद करमजीत सिंह निवासी गाँव बालमगढ़ पुलिस थाना सदर समाना पटियाला, शमशेर सिंह निवासी खैरां कलां पुलिस थाना घनईयेके बांगर जिला गुरदासपुर, रिशी सेठी निवासी अहाता शंभु नाथ सामने पीपली साहिब गुरद्वारा पुतलीघर अमृतसर, सुबेग सिंह उर्फ बंटी निवासी मोहल्ला शेखपुरा जंडियाला गुरू अमृतसर देहाती, कपिल कुमार निवासी करमपुरा फतेहगढ़ चूड़ियां रोड अमृतसर, अमनदीप सिंह उर्फ चीनी निवासी कोट बाबा दीप सिंह सुल्तानविंड अमृतसर, रोहित शर्मा निवासी फतेह सिंह कलोनी अमृतसर, तरसेम सिंह उर्फ कैरों निवासी तरन-तारन, सागर सिंह निवासी ग्वाल मंडी राम तीर्थ रोड और मनदीप सिंह उर्फ मेहता निवासी हाउसिंग बोर्ड कलोनी अमृतसर द्वारा अमरदीप सिंह उर्फ गोली नामक कैदी पर लोहे की ग्रिल लेकर हमला किया गया है। फताहपुर पुलिस चौंकी में उक्त दोनों मामलों में कुल डेढ़ दर्जन कैदियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करके आगामी जाँच शुरू कर दी गई है।