सेवा सिंह सेखवां ने सुखबीर बादल को किया चैलेंज

संगरूर, 23 फरवरी - (दमनजीत सिंह) - सेवा सिंह सेखवां ने कहा कि ढींडसा परिवार का भोग डालने वाले सुखबीर के अहंकार का भोग आज संगरूर के लोगों ने डाल दिया है। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल को चैलेंज किया कि सुखबीर अपने पिता की पार्टी के प्रति कुर्बानियों का विवरण लेकर आए और मैं अपने पिता की कुर्बानियों का विवरण लेकर आऊँगा। सेखवां ने कहा कि यदि मेरे पिता की कुर्बानी प्रकाश सिंह बादल से कम हुई तो वह चौक में खड़े होकर गोली खाने के लिए तैयार हैं।