बहबल कलां और बरगाड़ी कांड की माफी मांगे बिना बादल परिवार का पीछा नहीं छूटेगा - रामूवालिया

संगरूर, 23 फरवरी - (दमनजीत सिंह) - संगरूर रैली को संबोधित करते बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि बहबल कलां और बरगाड़ी कांड की पंजाब के लोगों से माफी मांगे बिना सुखबीर सिंह बादल और प्रकाश सिंह बादल का पीछा नहीं छूटेगा। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल पर तंज कसते कहा कि सुखबीर ऐसी नागिन है, जो अपने ही बच्चे खा जाती है, क्योंकि सुखबीर ने प्रधान होते पंथ को ही तबाह कर दिया।