सनी हिन्दुस्तानी ने जीता इंडियन आइडल-11

मुम्बई, 23 फरवरी (इंट) : बठिंडा के बेहद गरीब परिवार से संबंधित सनी हिन्दुस्तानी ने इंडियन आइडल-11 का खिताब अपने नाम कर लिया। वह इंडियन आइडल में आने से पहले बूट पॉलिश करते थे और उनकी मां गुब्बारे बेचती थी। उन्होंने बताया था कि कई बार उनकी मां दूसरों के घरों में चावल भी मांगने जाती थी। यह देखकर उनको काफी बुरा लगता था। सनी के बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र के रोहित रहे। सनी को 25 लाख रुपए का ईनाम मिला है। जबकि भूषण कुमार ने उन्हें अगली फिल्म में गाने का कांट्रैक्ट दिया और साथ ही उन्हें एक टाटा की कार भी मिली है। तीसरे स्थान पर अंकोना मुखर्जी, चौथे पर रिद्धम कल्याण और पांचवें स्थान पर अदृश्य घोष रहे।