पाकशी ग्रोवर को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई 

कोटकपूरा, 24 फरवरी - (मोहर सिंह गिल) - चंडीगढ़ के एक पीजी में दर्दनाक अग्निकांड में मारी गई कोटकपूरा शहर की लड़की पाकशी ग्रोवर को आज कोटकपूरा में नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके मृतक लड़की के पिता ने कहा कि उनको अपनी लड़की पर सदा मान रहेगा क्योंकि उसने अपनी सहेली को बचाते हुए अपनी जान दी है।