मेलानिया हार्वे पियरे व इवांका पुरानी ड्रैस में आईं नज़र 


नई दिल्ली, 24 फरवरी (एजैंसी) : अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप अपनी 36 घंटों के भारतीय दौरे पर यहां आए हुए हैं और ऐसे में अहमदबाद, आगरा और दिल्ली की यात्रा के बीच कपड़ों को लेकर भी वे बदले हुए नजर आएंगे।  अहमदाबाद की धरती पर विमान से उतरते समय राष्ट्रपति ट्रंप पीले रंग की टाई लगाए एक सिग्नेचर सूट पहने नजर आए थे। दूसरी ओर, मेलानिया ने एक शानदार क्रेप जंपसूट पहना था।  भारत दौरे में अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी के साथ ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल हैं। एक स्थायी फैशन के लिए इवांका ट्रंप ने एक बार फिर पोरोजा शॉलर पोशाक पहनी थी। इस प्रकार की पोशाक में इवांका को पहली बार वर्ष 2019 में अर्जेंटीना की यात्रा में देखा गया था। ट्रंप परिवार का पहला पड़ाव अहमदाबाद में गांधी आश्रम और फिर ताजमहल देखने के लिए आगरा रहा। जैसा कि वे दिल्ली आने के लिए रवाना हो चुके हैं, अब यह देखना होगा कि क्या वह यहां भारत-प्रेरित पोशाक में नजर आते हैं या नहीं।