बहबल कलां गोली कांड : शहीद गुरजीत सिंह और कृष्ण भगवान सिंह के परिजन कैप्टन को मिले 

चंडीगढ़, 25 फरवरी - (गुरिन्दर सिंह) - बहबल कलां गोली कांड में शहीद हुए गुरजीत सिंह और कृष्ण भगवान सिंह के परिजन आज मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को मिलने के लिए पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को मुलाकात संबंधी जानकारी दी कि उन्होंने इस मामले में तुरंत इंसाफ की मांग की है।