बजट सत्र : स्पीकर साहब मुझे अभी तक सवाल का जवाब नहीं आया - विधायक नाभा

चंडीगढ़, 26 फरवरी - (सुरिन्दर) - पंजाब विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के विधायक रणदीप सिंह नाभा का सवाल आया तो नाभा ने कहा कि स्पीकर साहब मुझे अभी तक सवाल का जवाब नहीं आया, पहली बार गलती हुई है। स्पीकर ने कहा मैं जांच करूंगा। नाभा ने कहा कि सवाल कल लगना चाहिए। स्पीकर ने कहा कि यह सवाल कल लग जायेगा। स्पीकर ने कहा सवाल क्यों नहीं मिला, मैं जांच करूंगा। विरोपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा बिल समय पर नहीं आते हैं। ब्रह्म महिंद्रा ने कई बार भरोसा दिया। इस पर स्पीकर साहब ने ब्रह्म महिंद्रा को कहा मैंबर ऐतराज़ करते हैं। बिल समय पर आने चाहिएं। ब्रह्म महिंद्रा ने कहा कि आगे से जवाब समय पर आऐंगे।