अवैध संबंधों के चलते नौजवान की हत्या 

सुनाम उधम सिंह वाला, 26 फरवरी - (हरचन्द सिंह भुल्लर, सरबजीत सिंह धालीवाल) - अवैध संबंधों के कारण बीती रात सुनाम की स्वामी कॉलोनी में एक नौजवान की हत्या कर दी गई। मृतक नौजवान की पहचान सुखबीर सिंह (25) पुत्र सुखचैन सिंह निवासी स्वामी कॉलोनी सुनाम के रूप में हुई है और वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है। नौजवान की दो दिन बाद 28 फरवरी को शादी होनी थी। फिलहाल पुलिस ने मां और पुत्रों समेत चार पर हत्या का मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।