जापान से 119 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया का विमान

नई दिल्ली, 27 फरवरी - जापान के क्वारंटाइंड जहाज डायमण्ड प्रिंसेस में पिछले बीस दिनों से फंसे हुए 119 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान आज तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर गया। यह जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सुबह 4ः50 बजे एक ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट अभी-अभी भारत में लैंड की है जो टोक्यो से दिल्ली आई है। जापान के डायमंड प्रिंसेस जहाज पर रुके हुए 119 भारतीय और पांच दूसरे देशों  लंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के नागरिक हैं। साथ ही विदेश मंत्री ने जापान सरकार को इन भारतीयों को भेजने में मदद और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।