सिद्धू मूसेवाला का जालंधर में 29 को होने वाला प्रोग्राम रद्द

जालंधर, 27 फरवरी - (अजीत ब्यूरो) - अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले गायक सिद्धू मूसेवाला की मुश्किलें बढ़तीं नज़र आ रही हैं। 29 फरवरी को सिद्धू मूसेवाला का गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम जालंधर में होने वाला प्रोगराम रद्द हो गया है, क्योंकि नगर सुधार ट्रस्ट ने सिद्धू मूसेवाला के प्रोगराम को दी मंजूरी रद्द कर दी है।