वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल आज पेश करेंगे पंजाब का बजट

चंडीगढ़, 28 फरवरी - पंजाब के लिए आज अहम दिन है, क्योंकि विधानसभा में वित्‍तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पंजाब का बजट पेश करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह भी विधानसभा में मौजूद रहेंगे। पंजाब के बजट से जनता की बड़ी उम्मीदे हैं। खासतौर पर मध्यमवर्ग और किसानों के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं। वहीं कई योजनाएं अब तक अधूरी पड़ी हैं। उन्हीं पूरी करने के लिए सरकार घोषणाएं कर सकती है।