बजट सत्र : अमृतसर में 4-एस चौक पर फलाईओवर के निर्माण पर ब्रह्म महिंद्रा ने दिया ये जवाब

चंडीगढ़, 28 फरवरी - (विक्रमजीत सिंह मान) - पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की आज की कार्यवाही के दौरान प्रश्न काल में विधायक सुनील दत्त ने अमृतसर में 4-एस चौक पर फलाईओवर के निर्माण को लेकर सवाल पूछा। इस सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से एनओसी प्राप्त करने के उपरांत फलाईओवर के निर्माण संबंधी टैंडर लगा दिए गए परन्तु काम की अलाटमेंट से पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एनओसी रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से फिर एनओसी प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है।