बाघापुराना शहर में तीसरे दिन भी लैंडलाइन सेवाएं बंद 

बाघापुराना, 28 फरवरी - (बलराज सिंगला) - बीएसएनएल विभाग की कार्यगुजारी के स्तर में गिरावट आने के कारण तीन दिनों से लैंडलाइन सेवाएं बंद पड़ीं हैं जिसके साथ जरूरी सेवाओं पर भारी प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंधी एसडीओ भूपिन्दर सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ बात करने पर उन्होंने कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया। तीन दिनों से हैलो-हैलो बंद होने के कारण फैक्स मशीन के द्वारा संदेश भेजने वाले और अन्य जरूरी सेवाओं संबंधी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी और मीडिया कर्मचारी परेशान हो रहे हैं।