दिल्ली सरकार ने कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह के मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दी


 नई दिल्ली, 28 फरवरी -  दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भारत विरोधी नारे लगाने और नफरत भड़काने के आरोप में घिरे कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह फाइल दिल्ली सरकार के गृह मंत्रालय के पास थी। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर वर्ष 2016 में जेएनयू परिसर में लगे भारती विरोधी नारे और नफरत फैलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सालभर पहले आरोपत्र दाखिल किया था। कन्हैया कुमार पर देशद्रोह समेत 8 धाराएं लगाई गई है।