खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : दुती चंद ने 100 मीटर में जीता स्वर्ण पदक

भुवनेश्वर, 29 फरवरी (वार्ता)  : भारत की सबसे तेज धाविका दुती चंद ने पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शनिवार को कलिंगा स्टेडियम में 100 मीटर का स्वर्ण पदक जीत लिया। कलिंगा इंस्टीट््यूट ऑ़फ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) का प्रतिनिधित्व कर रही 24 वर्षीय दुती चंद ने स्टार्ट से लेकर अंत तक अपनी बढ़त बनाये रखते हुए जीत हासिल की। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी दुती ने 11.49 सेकंड का समय निकाल कर स्वर्ण जीता। मंगलौर यूनिवर्सिटी की धनलक्ष्मी एस ने 11.99 सेकंड का समय निकालकर रजत और महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी की स्नेहा एसएस ने 12.08 सेकंड में कांस्य पदक जीता। दुती का 100 मीटर में सर्वश्रेष्ठ समय 11.22 सेकंड है और टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल करने के लिए उन्हें 11.15 सेकंड का समय निकालना है जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह खेलों के आखिरी दिन 200 मीटर स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगी।