कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल लापता, पुलिस थाने में मामला दर्ज

भोपाल, 05 मार्च - मध्यप्रदेश में सियासत की तमाम गहमागहमी के बीच एक बड़ी खबर आई है कि कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह के गुमशुदा होने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। विधायक के परिजनों की रिपोर्ट ने उनके लापता होने का मामला दर्ज किया है। प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हॉर्सट्रेडिंग सुर्खियों में है। विधायक बिसाहूलाल की गुमशुदगी को भी हॉर्सट्रेडिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि विधायक बिसाहूलाल सिंह पिछले तीन दिनों से लापता हैं।