आरबीआई ने तय की सीमा - येस बैंक से नहीं निकाल पाएंगे 50 हजार से ज्यादा

नई दिल्ली, 05 मार्च - भारतीय रिजर्व बैंक ने येस बैंक के कैपिटल रिजर्व पर रोक लगाते हुए अगले आदेश तक खातों से निकासी की सीमा 50 हजार रुपये तय कर दी है। इसके साथ ही आरबीआई ने केंद्र सरकार से मशवरा के बाद एसबीआई के पूर्व सीएफओ प्रशांत कुमार को येस बैंक का प्रशासक नियुक्त किया है।