अनिल चौधरी को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

नई दिल्ली,11 मार्च - कांग्रेस ने आज पूर्व विधायक अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।