मध्य प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा छह बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार 

भोपाल,14 मार्च - मध्यप्रदेश में सियासी संकट के बीच बागी हुए 22 कांग्रेसी विधायकों में छह के इस्तीफे आज स्वीकार कर लिए गए हैं। हालांकि सभी 22 विधायकों ने अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति को भेजे थे। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी, तुलसी सिलावट, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभु राम चौधरी और प्रद्यम्न सिंह तोमर के इस्तीफे स्वीकार किए हैं।