भोपाल  कैदियों ने तैयार किए 2000 मास्क में दो दिन में


नई दिल्ली,16 मार्च - कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए भोपाल सेंट्रल जेल में कैदी सूती कपड़े से मास्क बना रहे हैं। दो दिन में यहां 2000 मास्क तैयार कर लिए गए हैं। जेल प्रबंधन का कहना है कि इनमें से कुछ मास्क कैदियों को बांटे जाएंगे। वहीं बाहर से डिमांड आने पर और मास्क बनाए जाएंगे। सेंट्रल जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे के मुताबिक, जेल में संक्रमण से सुरक्षा के लिहाज से सावधानी बरती जा रही है। यदि बाहर से डिमांड आती है तो मास्क तैयार कर उनकी सप्लाई की जा सकती है। 

आयुष विभाग के डाॅक्टर और स्टाफ की भी छुट्टियां निरस्त
काेराेना के संक्रमण काे राेकने की तैयारियाें के चलते आयुष विभाग ने डाॅक्टराें समेत पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। सभी काे अपने कार्यालयाें पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। काेराेना वायरस राेग नियंत्रण के नाेडल अधिकारी डाॅ. राजीव मिश्रा की ओर ने यह आदेश दिए हैं।

हमीदिया अस्पताल- 500 मास्क तैयार.. स्टाफ समेत जरूरतमंदाें काे बांटेंगे

हमीदिया अस्पताल में भी 500 से ज्यादा मास्क बनकर तैयार हैं। आगे भी यहां मास्क बनाए जाएंगे। ये मास्क अस्पताल के डाॅक्टर से लेकर नर्सिंग स्टाफ समेत जरूरतमंदों काे उपलब्ध कराए जाएंगे।