नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन भाइयों समेत चार बरी

फिरोज़पुर,18 मार्च - (राकेश चावला) - फिरोज़पुर की सैशन कोर्ट द्वारा नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामज़द तीन भाइयों समेत चार व्यक्तियों को गवाहियों के आधार पर जुर्म साबित न होते देख बरी किया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना कुलगड़ी में 17 जुलाई 2018 को दर्ज मुकदमे में मुदई ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को मुलजिम अगवा करके ले गए थे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस संबंधी पुलिस ने मामला दर्ज कर अमनदीप सिंह, जतिन्दर सिंह और सन्दीप सिंह पुत्र वजीर सिंह निवासी शेर खां और हरजिन्दर सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी शेर खां को नामज़द किया था। इस केस में अतिरिक्त जिला और सैशन जज फिरोज़पुर मैडम रजनी छोकरां की विशेष अदालत ने बचाव पक्ष के वकील गौरव नन्दराजोग की दलीलों को सुनकर अमनदीप सिंह,जतिन्दर सिंह,सन्दीप सिंह और हरजिन्दर सिंह को बाइज्जत बरी कर दिया।