पंजाब बीजेपी ने किया नई टीम का ऐलान

अमृतसर,19 मार्च - (राजेश कुमार शर्मा) - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीआरएल संतोष, प्रदेश इंचार्ज और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के साथ विचार-विमर्श करने के बाद पार्टी के संविधान के अनुसार, पंजाब बीजेपी के प्रदेश अधिकारियों और प्रदेश  मोर्चा के प्रधानों का ऐलान किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते कहा कि पंजाब के नये ऐलान किये प्रांतीय पदाधिकारी और प्रदेश फ्रंट के प्रधान पार्टी को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे और पार्टी के प्रचार और प्रसार में योगदान डालेंगे।