रिचा की शादी की नई तारीख

अभिनेत्री रिचा चड्ढा को फिल्म पंगा के बाद फिर खूब नोटिस किया जा रहा है। इधर वह अपनी फिल्म भोली पंजाबन कोलेकर काफी उत्साहित हैं। इसमें उनका लीड रोल है। दूसरी ओर रिचा और उनके बॉय फ्रेंड अली की संभावित शादी को लेकरअभी तक एक शंका बनी हुई है। अब तो दोनों ही अपने इंगेज्ड होने की बात को भी टाल रहे है। जबकि 74वें वेनिसफिल्मोत्सव में ही दोनों ने अफेयर की बात को कबूल किया था। अब उनके बेहद करीबी लोग बता रहे हैं कि दोनों की शादीअप्रैल में होगी। उनके इन करीबी दोस्तों ने तो शादी की नई तारीख 15 अप्रैल भी तय कर दी है। वैसे रिचा भी इस बारे में साफ-साफ  कुछ नहीं बता रही हैं। बस,मुस्करा कर शादी के सवाल को टाल देती हैं। उनकी तुलना में अली फजल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पर वह भी कोई जवाब देने से बचते हैं। बावजूद इसके दोनों को एक सुखी प्रेमी कहा जा रहा है। फिर दोनों अपनी शादी की बात को क्यों इतना छिपा रहे हैं,यह बातकिसी को समझ में नहीं आ रही है। इससे पहले भी उनकी शादी की तारीख दो बार सामने आ चुकी है। जहां तक रिचा का सवाल है। वह बीच-बीच में स्टैंडअप कॉमेडी भी कर लेती हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम में उन्होंने अली फ जल को पे्रमी के तौर पर कबूल भी कर लिया है। ऐसे में लगता है दोनों ही शादी की बात को हाइप करके प्रचार में रहना चाहते हैं। 

—असीम चक्रवर्ती